11 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज मन में सकारात्मक भावना बनाए रखें। जल्दी ही चीज़ें अनुकूल हो जाएंगी। बच्चे आपकी उपलब्धियों से खुशी का अनुभव करेंगे। आज के दिन प्रियतम या जीवनसाथी से आपकी नाराजगी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद
अंक 2 Ank Jyotish
आज आपको आराम करने की जरूरत है क्योंकि पिछला समय आपका मानसिक दबाव वाला था। समाज में अपना मर्यादित आचरण बनाए रखें। घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम
अंक 3 Ank Jyotish
जीवन की परेशानियों से स्थाई निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय आ गया है। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी
अंक 4
आज आपके काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकती हैं। अपने जीवन के मूल्यों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी
अंक 5 Ank Jyotish
आज का दिन, वित्तीय तौर पर आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में अशिष्ट बर्ताव रिश्तों को तोड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर टिप्पणी करने से बचने का प्रयास करें वरना रिश्ते खराब होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मोर्चें पर ध्यान देने की आवश्कता है।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – पीला
अंक 6 Ank Jyotish
आज आपको तनाव के चलते से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को परेशान करने से बचें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग– लाल
अंक 7 Ank Jyotish
प्राथमिक समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज व्यवसाय में उठाया गया कोई भी कदम आपको कामयाबी के दरवाजे तक ले जाएगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
अंक 8 Ank Jyotish
आज ऐसे कार्यों से दूर रहें जिससे किसी को ठेस पहुंचती हो। आर्थिक सहभागिता आपको लाभ दे सकती है। आज आपके प्रेम संबंध सुधर सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर जीवनसाथी से नोंक-झोंक कर सकते हैं लेकिन प्यार से मामला सुलझ जाएगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
अंक 9 Ank Jyotish
आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। अगर आप खरीददारी पर जाएं तो केवल जरूरत की चीजों पर ही ध्यान दें अन्यथा आपकी जेब ढीली हो सकती है। आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद