रायगढ़ हत्याकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, पड़ोसी और नाबालिग हिरासत में

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद शवों को घर के पीछे बने खाद के ढेर में छिपा दिया था।

इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में मृतक परिवार के पड़ोसी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

घर से उठी बदबू, तब हुआ राज़

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मृतक बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद (10 वर्ष) और बेटी शिवांगी (6 वर्ष) के शव घर के पीछे खाद के ढेर में दबे पाए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम से ही घर बंद था। गुरुवार को जब दुर्गंध आने लगी और खिड़की से अंदर झांका गया, तो खून के धब्बे देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सबसे बड़ी बेटी बच गई

मृतक की बड़ी बेटी शिवानी (16 वर्ष) की जान बच गई क्योंकि वह उस समय रिश्तेदारों के घर कोटमार में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस की तफ्तीश में मिली सफलता

वारदात के बाद पुलिस ने कई टीम बनाकर जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक हत्या को अंजाम मृतक के ही एक करीबी ने दिया है। शवों को घर के पीछे घसीटकर ले जाने में उसके नाबालिग बेटे ने भी मदद की।
फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

छत्तीसगढ़ हाइवे 63 पर भीषण सड़क हादसा, दो की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर घायल

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com