दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित Sex Racket रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक, दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल ‘छाया इन’ में की गई, जहां अचानक हुई पुलिस छापेमारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा सहित थाना स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
🔎 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि होटल ‘छाया इन’ में लंबे समय से अवैध Sex Racket देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त युवतियों और दलालों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल संचालक की मिलीभगत से यह रैकेट चलाया जा रहा था। दलाल ग्राहकों की व्यवस्था करने और युवतियों को होटल तक लाने-ले जाने का काम कर रहे थे।
📌 आपत्तिजनक सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ Sex Racket अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
🚨 नेटवर्क की तलाश जारी
छावनी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।















