Homeछत्तीसगढ़सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 लाख की चांदी जब्त… लेकिन कार्रवाई...

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 लाख की चांदी जब्त… लेकिन कार्रवाई पर उठे सवाल

महासमुंद | 21 अप्रैल 2026

जिले में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से लाखों रुपए की चांदी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई, जहां ओडिशा की ओर से आ रही एक बस की तलाशी ली गई।

🔶 क्या मिला कार्रवाई में

पुलिस के मुताबिक ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस में सवार एक यात्री के बैग से:

  • 600 नग चांदी के पायल
  • कुल वजन: 18.590 किलोग्राम
  • कुल कीमत: ₹46,68,090

बरामद किए गए।

यात्री की पहचान राज किशोर शर्मा (58 वर्ष), निवासी कटक (ओडिशा) के रूप में हुई है।

🔶 दस्तावेज नहीं, तो जब्ती

पुलिस ने बताया कि:

  • व्यक्ति को धारा 94 BNSS के तहत दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया
  • कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर धारा 106 BNSS के तहत चांदी जब्त की गई
  • मामले की सूचना आयकर विभाग और राजस्व खुफिया विभाग को भेज दी गई है

🟧 अब उठ रहे हैं सवाल

इस कार्रवाई के बाद मामला सिर्फ बरामदगी तक सीमित नहीं रहा। जिले के एक व्हाट्सएप ग्रुप में मौजूद एक पत्रकार ने सवाल उठाया कि:

👉 “ऐसे मामलों में संदिग्ध व्यक्ति की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के साथ होनी चाहिए”

🔍 क्या है मुद्दा?

  • क्या कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग हुई?
  • क्या आरोपी/संदिग्ध का वर्जन ऑन कैमरा लिया गया?
  • क्या इससे भविष्य में पारदर्शिता और सबूत मजबूत होते?

यहां देखें वीडियो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments