Homeछत्तीसगढ़गजब हो गया यहां, महिला पंचों के बजाए पतियों ने ली शपथ

गजब हो गया यहां, महिला पंचों के बजाए पतियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ कवर्धा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। वहीं, पंच-सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत सचिव की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सचिव निर्वाचित पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। बहरहाल, मामले में सियासी पारा गरमाते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पंडरिया ब्लॉक के परसवारा (Parasvara) ग्राम पंचायत का है, जहां पंचायत सचिव ने 7 महिला पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पतियों को शपथ दिलाए जाने के चलते निर्वाचित होने के बाद भी महिला पंच शपथ नहीं ले पाए हैं।

जिंदगी बदले की नहीं, बदलाव की होनी चाहिए :ज़िंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments