सौम्या चौरसिया का नाम फिर सुर्खियों में: कोरबा के किसान के घर 15 हथियारबंद डकैतों का हमला, परिवार बंधक

कोरबा। बालकोनगर थाना क्षेत्र का तराईडांड गांव बुधवार की सुबह भारी दहशत के साथ जागा। गांव के किसान शत्रुघन दास के घर देर रात 15 से अधिक हथियारबंद लोगों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर के 11 सदस्यों को रस्सियों से बांधकर कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद गहनों व नकदी मिलाकर करीब साढ़े 5 लाख रुपये ले भागे।

वारदात को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। डकैती के दौरान बदमाश किसान से बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे—
“सौम्या का 20–25 लाख कहां छिपा रखा है?”

क्यों उठा सौम्या चौरसिया का नाम?

पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास, राज्य की निलंबित प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है। दोनों ने दुर्ग में साथ पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार के समय जब सौम्या सीएम ऑफिस में संयुक्त कलेक्टर रहते हुए उप सचिव थीं, तब बबीता कुछ समय उनके घर मे भी रही थी।
कोयला प्रकरण में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने गांव लौट आई और शादी कर ली।

सौम्या चौरसिया का नाम फिर सुर्खियों में: कोरबा के किसान के घर 15 हथियारबंद डकैतों का हमला, परिवार बंधक
सौम्या चौरसिया का नाम फिर सुर्खियों में: कोरबा के किसान के घर 15 हथियारबंद डकैतों का हमला, परिवार बंधक

घटना की रात क्या हुआ?

11 नवंबर की रात करीब मध्यरात्रि में बदमाशों का जत्था शत्रुघन दास के घर घुस गया।

  • परिवार के सभी सदस्य एक-एक कर काबू में कर लिए गए

  • सभी को हाथ-बांधकर अलग कमरे में डाल दिया गया

  • पूरा घर खंगालने के बाद बदमाश लगभग 5.5 लाख रुपये मूल्य का सामान ले गए

  • जाते समय वे किसान पर दबाव बनाते रहे कि “सौम्या चौरसिया के 20–25 लाख रुपये कहां रखे हैं?”

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 12 नवंबर को इस मामले में FIR दर्ज हुई।

पुलिस का क्या कहना है?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के अनुसार—
“अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। टीमों को तलाश में लगाया गया है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं।”

हालांकि घटना को तीन दिन गुज़र चुके हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग अभी तक पुलिस को नहीं मिला है

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com