MP के इस डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक! पहले करता था नशा, फिर पहनता था युवतियों के लिवाज

webmorcha

January 2, 2025

MP News: इंदौर के एक नशेड़ी डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक देखने को आया है. जहां एक  BHMS डॉक्टर नशे का तो आदी था ही. चकित करने वाली बात यह है कि पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो वह युवतियों का लिबाज पहन रखा था. पुलिस को डॉक्टर के मोबाइल फोन में कुछ संदिग्ध तस्वीरें भी मिली हैं.

नशे की लत के वजह से मानसिक विकार से जूझ रहा था. डॉक्टर योगेश लड़इया, जो पेशे से BHMS होम्योपैथ डॉक्टर हैं. डॉ. योगेश ड्रग्स और गांजे के आदी थे. उनके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स, ढाई किलो गांजा और 5 लाख 57 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने इस डॉक्टर को लेकर एक और अहम खुलासा किया है, जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है. वो ये है कि डॉक्टर लड़कियों सा व्यवहार करता है. पुलिस ने जब इस डॉक्टर को गिरफ्तार किया, उस वक्त भी वह लड़कियों का कपड़ा पहना हुआ था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन में भी कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिली हैं.

जांच जारी…

क्राइम ब्रांच DCP राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और ड्रग्स लेने के बाद वह महिलाओं जैसी हरकतें करता था. इस बारे में उसके परिवार को भी जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह सब वह अकेले अपने कमरे में करता था. पुलिस ने बताया कि यह घटना न सिर्फ नशे की लत के खतरों को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को भी सामने लाती है. डॉक्टर के खिलाफ आगे की जांच जारी है.

5 लाख का लिया है लोन

पुलिस के अनुसार, योगेश लड़इया एक होटल में काम करता था और नशे की लत के कारण उसके व्यवहार में असामान्यताएं थीं.  इस डॉक्टर का लड़कियों सा व्यवहार सभी को चौका रहा है. डॉक्टर योगेश की इस हरकतों का खुलासा करने से पुलिस बच रही है. ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उसने 5 लाख का लोन ले रखा है. फिलहाल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताते चले कि इंदौर पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया था, और होटल मीडलैंड इन में दबिश के दौरान भारत चौरसिया नामक आरोपी को भी पकड़ा गया, जो होटल में केयर टेकर का काम करता था और नशे का आदी था.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com