Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बीच सड़क चलती स्कूटी पर कपल की हरकत, वीडियो वायरल

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, युवाओं की लापरवाही पर उठे सवाल📍 बिलासपुरशहर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों...

छत्तीसगढ़ के इस क्रिकेटर को IPL में 30 लाख में खरीदा

रायपुर। IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है और अब टीमें सजकर तैयार हो चुकी है। दो दिन तक चली इस नीलामी में 577 खिलाड़ियों ने किस्मत आजमाई थी लेकिन सिर्फ 182 खिलाड़ियों को ही सफलता हासिल हुई। वहीं बात करें ​इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी को ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए की बोली के साथ ही सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।

हालांकि कुछ खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जिसमें दिग्गज प्लेयर डेविड वॉर्नर सहित अन्य खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की तो यहां के सिर्फ एक खिलाड़ी पर IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पैसा बरसा है। तो चलिए जानते हैं कौन है छत्तीसगढ़ का वो खिलाड़ी जो इस साल IPL में खेलेगा।

Cyclone: एक बार फिर मंडरा रहा है तूफान का खतरा, इन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी रूह कंपाने वाली ठंड

मेगा ऑक्शन IPL में इस बाद छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों को लिस्ट किया गया था, जिसमें से एक नाम पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बेटे आशीष डहरिया का भी नाम था। इसके अलावा शुभम अग्रवाल, आयुष पांडेय, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव और प्रशांत साईं पैकरा को नीलामी के लिए लिस्ट किया गया था। इन खिलाड़ियों में सिर्फ अजय मंडल की बोली लगी।

अजय मंडल को IPL दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। अजय मंडल एक बाएं हाथ के क्रिकेटर हैं जो छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आते हैं। अजय मंडल बहरहाल, छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हैं। अजय मंडल ने पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। भले ही उन्हें मैदान पर खेलने के ज्यादा अवसर नहीं मिले, लेकिन धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उन्होंने अपनी तकनीक और मानसिकता को बेहतर बनाया। यह अनुभव उनके IPL करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।