आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कहीं भाग्य का साथ मिलेगा तो कहीं धैर्य की परीक्षा होगी। व्यापार, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और कौन सा शुभ अंक व शुभ रंग आपके दिन को और बेहतर बना सकता है।
♈ मेष राशि (Aries)
आज का राशिफल: आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। संतान की फरमाइश पर नया वाहन खरीद सकते हैं। घर में अतिथि आगमन की संभावना है। पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का राशिफल: मन में दुविधा बनी रहेगी। बेवजह का भय परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है। पानी वाली जगह से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज का राशिफल: इनकम बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से मेल-मुलाकात होगी। लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का राशिफल: शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। संतान से वादे पूरे करने होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
♌ सिंह राशि (Leo)
आज का राशिफल: भाग्य का साथ मिलेगा। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। लोन अप्लाई कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज का राशिफल: दिन अनुकूल है। संतान की संगति पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। शौक पर धन खर्च होगा। प्रेमी संग घूमने का योग है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला

♎ तुला राशि (Libra)
आज का राशिफल: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। छोटे बच्चों के लिए उपहार ला सकते हैं। माताजी की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। दोस्तों संग समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का राशिफल: शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। बिजनेस में सुधार होगा। बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज का राशिफल: व्यापार में लाभ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखें। यात्रा का योग है। पुरानी गलती से सीख लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज का राशिफल: सेहत बेहतर रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे। संतान की उलझनें समझने की कोशिश करें। कर्ज चुकता करेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज का राशिफल: तरक्की के योग हैं। प्रमोशन मिल सकता है। पराक्रम और साहस बढ़ेगा। पार्टनरशिप लिखित में करें। नया घर खरीद सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी
♓ मीन राशि (Pisces)
आज का राशिफल: निवेश सोच-समझकर करें। बिजनेस में रुका धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा






















