Sirpur Mahotsav 2026: बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु, शिवमय हुआ सिरपुर

महासमुंद Sirpur Mahotsav 2026। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी की भव्य भक्ति संध्या ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव भजनों की गूंज और बोल बम के जयकारों से पूरा महोत्सव परिसर शिवमय वातावरण में डूब गया।

बाबा हंसराज रघुवंशी ने अपने लोकप्रिय भजनों “मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी”, “शिव समा रहे मुझमें”, “लागी लगन शंकरा”, “भोला मस्त मलंग”, “अयोध्या आए मेरे प्यारे, राम सिया राम जी” और “भोलेनाथ की शादी है” जैसे गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए। बाबा हंसराज की भक्ति संध्या ने सिरपुर की पावन धरती को पूरी तरह शिवमय वातावरण में परिवर्तित कर दिया।


लोक कला और शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बढ़ाई महोत्सव की गरिमा

महोत्सव में सुनील तिवारी लोक कला मंच द्वारा प्रस्तुत रंग-झांझर कार्यक्रम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और देश की शास्त्रीय, सूफी एवं आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं।

फुलझरिया कर्मा पार्टी द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच की लोक कला प्रस्तुति तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कत्थक एवं लोक नृत्य ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत ध्रुपद गायन, सितार वादन, ओडिसी नृत्य, भरथरी प्रस्तुति एवं तथागत नाटक ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।

सिरपुर महोत्सव 2026 में बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या, जहां हजारों श्रद्धालु शिव भजनों पर झूमते नजर आए
सिरपुर महोत्सव 2026 के पहले दिन बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या ने श्रद्धा और संगीत से ऐतिहासिक नगरी सिरपुर को शिवमय कर दिया

दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम कलाकारों की संगीतमय महफ़िल

सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस (सोमवार) को दर्शकों के लिए संगीतमय प्रस्तुतियों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम कलाकारों की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।

रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक, इंडियन आइडल सीजन-10 के नितिन कुमार, सीजन-12 के नचिकेत लेले एवं सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रायकवार अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इन कलाकारों द्वारा बॉलीवुड, सूफी, भक्ति एवं आधुनिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध श्रृंखला

द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सायं 4 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं सुगम संगीत से होगी। इसके पश्चात सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, कबीर संगीत संध्या, थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति, भरतनाट्यम नृत्य एवं अन्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शाम 5:30 बजे से भिलाई की पुष्पा साहू द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img