होम

Vrishabha Rashifal 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा वर्ष 2024, जानें राशिफल

webmorcha

Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। (Vrishabha Rashifal) कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

राशि स्वामी -शुक्र

राशि नामाक्षर – ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो

आराध्य – श्री दुर्गा जी

भाग्यशाली रंग – सफेद, चमकीला सफेद

राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

करियर

वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शनि आपकी राशि से दशम भाव में रहने वाले हैं जिसके चलते आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। (Vrishabha Rashifal) वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान में गुरु के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्यस्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। मई से सप्तम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मई से वर्षांत तक राशि स्थान का गुरु व्यापार में नए अवसरों को प्रदान करेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।

परिवार

साल के आरंभ में चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक लगाव रहेगा। (Vrishabha Rashifal) अप्रैल के बाद का समय और अनुकूल हो रहा है। आपके परिवार में पुत्र आदि का विवाह या मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्तम स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। समय काफी अनुकूल हो रहा है आपके बच्चे अपने परिश्रम से आगे बढ़ेंगे वह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य

द्वादश स्थान के गुरु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। गुरु ग्रह के अग्नि तत्व राशि में होने के कारण पित्त या पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (Vrishabha Rashifal) परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचरीय प्रभाव राशि स्थान में होने से स्वास्थ्य, दिनचर्या व आहार संबंधी सुधार आना शुरू हो जाएगा।

आर्थिक स्थिति

एकादश स्थान के राहु इस वर्ष अचानक लाभ कराते रहेंगे। (Vrishabha Rashifal) अप्रैल से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि में होने के कारण उन्नति होगी। आपके प्रयास से आपकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। जमीन जायदाद से संबंधित रुके हुए कार्य इस वर्ष संपन्न होने की पूरी संभावना बनती है।

परीक्षा प्रतियोगिता

वर्ष के आरंभ में परीक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता नहीं मिलेगी। अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति के गोचर राशि में होने के बाद समय पूर्णता अनुकूल हो जाएगा। (Vrishabha Rashifal) देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव में होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनुभवी और गुरु समान व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय

इस वर्ष माता-पिता, गुरु ,साधु संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें, (Vrishabha Rashifal) मंदिर या धार्मिक स्थान पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें और नित्य प्रात काल सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

Mesh Rashifal 2024: मेष राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल, जानें राशिफल

 

kanya raashi 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Tula Rashifal 2024: तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल, जानें राशिफल

Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

sinh raashi 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें सालभर का राशिफल

Vrishchik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि के जातकों 2024 कैसा रहेगा जानें 

ये भी पढ़ें...