Homeज्योतिषWeekly Horoscope: इस सप्ताह इन्हें मिलेगा गोल्डन चॉस, इन्हें रहना होगा सावधान,...

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन्हें मिलेगा गोल्डन चॉस, इन्हें रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope (28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026): सितंबर का चौथा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope: सितंबर का अंतिम सप्ताह और अक्तूबर की शुरुआत यानी 28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026 का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह बुध तुला राशि में रहेंगे, जहां पहले से शुक्र की स्थिति है। ऐसे में बातचीत, व्यापार, साझेदारी, रिश्तों और आर्थिक फैसलों से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। वहीं 3 अक्तूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री हो जाएंगे, जो इस सप्ताह का प्रमुख ग्रह परिवर्तन रहेगा। Weekly Horoscope ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्र के वक्री होने से प्रेम, वैवाहिक जीवन, साझेदारी, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में पुनर्विचार या पुराने विषयों की समीक्षा की स्थिति बन सकती है।

Weekly Horoscope: इस दौरान सूर्य कन्या राशि, मंगल और गुरु कर्क राशि, शनि वक्री होकर मीन राशि तथा राहु-केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है। कुछ जातकों के लिए करियर, धन और कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च, रिश्तों, पारिवारिक मामलों और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं 28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने काम बेहद सावधानी और सूझबूझ से करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको घर और बाहर दोनों जगह तमाम कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में भूलकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए अन्यथा आप अपने उच्च अधिकारी के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान आपको लाभ प्राप्ति के लिए शॉर्टकट अपनाने या फिर नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए।

यदि आप सूझबूझ और समझदारी से कारोबारी निर्णय लेते हैं तो सप्ताह के अंत तक अपने व्यवसाय को पटरी पर लाते हुए मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। Weekly Horoscope हालांकि इस हफ्ते आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। युवा वर्ग को इस सप्ताह गलत लोगों की संगति करने से बचना चाहिए, अन्यथा ऐसे लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में निजी अथवा करियर-कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें। प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजते समय धैर्य और विवेक से काम लें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिवाष्टकं का पाठ करें।

वृषभ

Weekly Horoscope वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको करियर-कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक समस्या का समाधान निकल आएगा। पूरे सप्ताह परिजनों के मध्य प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। Weekly Horoscope इस दौरान छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से पढ़ाई-लिखाई करेंगे। इस सप्ताह वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी।

उच्च अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको बड़ा पुरस्कार या जिम्मेदारी दे सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह व्यापारिक लाभ अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह व्यवसायी वर्ग बाजार में आई तेजी को देखकर उत्साहित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्वजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन

Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी को पैसे अथवा माल उधार देने से बचना चाहिए। यदि आप किसी नये कार्य शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने के साथ ही साथ उचित समय का इंतजार करना चाहिए। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं।

अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है, जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। Weekly Horoscope इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों बल्कि अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपको मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहना होगा, अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में अपने पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपना काम निकालने के लिए कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। कुछेक चीजों को लेकर आपका मन आशंकित भी रह सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी बड़े फैसले को असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी को पैसे अथवा माल उधार देने से बचना चाहिए। यदि आप किसी नये कार्य शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने के साथ ही साथ उचित समय का इंतजार करना चाहिए। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं।

अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है, जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। Weekly Horoscope इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों बल्कि अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपको मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहना होगा, अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में अपने पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

सिंह

Weekly Horoscope : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सामने आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपको धन उधार तक लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। क्रोध में आकर या फिर भावना में बहकर इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। Weekly Horoscope  मार्केट में अपनी साख को बचाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। पारिवारिक दृष्टि से समय बदलाव पूर्ण बन रहा है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी घरेलू समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से उसका समाधान खोजने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या

Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह जहां कन्या राशि के लोगों को लंबे समय से चली आ रही कुछेक समस्याओं से राहत मिलेगी तो वहीं कामकाज और निजी जीवन से जुड़ी दिक्कतें चिंता का कारण बनेंगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आपकी बात पर बात बनेगी और बात पर बात बिगड़ेगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर आपका घर-परिवार छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए लोगों को मिलाजुला कर अपना काम निकालें।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछेक बड़े खर्च आ जाने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए कहीं ज्यादा शुभ और सफल साबित होगा। इस दौरान व्यापारिक लाभ अनुकूल रहने की संभावना रहेगी। Weekly Horoscope ऐसे में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय इसी दौरान लेने का प्रयास करें। छात्र वर्ग का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। कन्या राशि के जातकों को प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी होगी।

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना एवं श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला

Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहेगा। इस सप्ताह आपको ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ वाला स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। इस हफ्ते आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो अक्सर नकारात्मकता फैलाते हुए आपको हताश और निराश करने का काम करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक आप अपने इष्टमित्रों या फिर शुभचिंतकों की मदद से उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

Weekly Horoscope : नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह न तो आय वृद्धि और न ही खर्च में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर जैसा चलता चला आ रहा है, वैसा ही चलता रहेगा। प्रेम प्रसंग में झूठा दिखावा करने से बचें और कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा न कर पाने पर आपको शर्मिंदा होना पड़े। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए आपको सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास करने होंगे।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक

Weekly Horoscope : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे और भरपूर सहयोग और समर्थन देंगे। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अपने कार्य कौशल से कार्यों का बेहतर निष्पादन कर पाने में सफल होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्यत: अनुकूल और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। लंबे समय से आप जिन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत थे, वह इस हफ्ते क्रियान्वित होती नजर आएंगी।

हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में शुभ फल प्राप्त होंगे। Weekly Horoscope आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध सामान्य बने रहेंगे। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। परिजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु

Weekly Horoscope : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं सफल साबित होगा। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते आपके अटके कार्य पूरे होंगे और नई योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होने पर आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। वित्तीय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से धनागम होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नये स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।

यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। Weekly Horoscope नौकरीपेशा एवं नौकरी के संबंध में यह सप्ताह अनुकूल फलप्रद बन रहा है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मी और उच्च अधिकारियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपका पूरा फोकस अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रमेगा। आत्मीय लोगों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

Weekly Horoscope:  मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला कहा जाएगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में घरेलू समस्याओं को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपका मन लक्ष्य से हटकर व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। आपके विरोधी कामकाज में अड़ंगे डालने का कार्य करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। यदि कोई मामला सरकारी विभाग या फिर कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसे गंभीरता से लें। इस सप्ताह अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन के लेनदेन और कागजी काम को सही तरीके से निबटाएं।

नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह नये संबंधों के चक्कर में पुराने और आत्मीय लोगों की उपेक्षा करने से बचना चाहिए। संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। Weekly Horoscope प्रेम प्रसंग में कुछेक अड़चनें आ सकती है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में भैरवाष्टकं का पाठ करें।

कुंभ

Weekly Horoscope : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपके भीतर आलस्य और चीजों को कल पर टालने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। चूंकि भाग्य का पूर्ण सहयोग आपको इस सप्ताह नहीं मिल पाएगा, इसलिए आपको करियर-कारोबार में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों पर लक्ष्य की पूर्ति का दबाव बना रहेगा।

 Weekly Horoscope : इस सप्ताह अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास से ही चीजें समय पर मनचाहे तरीके से पूर्ण हो पाएंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में विशेष सावधानी बरतनी होगी। कारोबार की दृष्टि से पूरा हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को आपसी सामंजस्य बनाए रखना होगा। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहेगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी पार्टनर के प्रति वफादार रहें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान हनुमान जी की पूजा में हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मीन

Weekly Horoscope : मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर स्नेह, समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अनुकूलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए इस सप्ताह पुरस्कृत किया जा सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर आदि के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इसमें आ रही अड़चन इस हफ्ते दूर हो सकती हैं।

Weekly Horoscope : आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। पूर्व में निवेश किये गये धन से लाभ की प्राप्ति संभव है। इस हफ्ते पैतृक संपत्ति की प्राप्ति और भूमि-भवन का सुख प्राप्त होने की संभावना बनेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। यदि घर-परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही थी तो उसका समाधान इस हफ्ते निकल सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से आपको विशेष सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए WebMorcha उत्तरदायी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments