Weekly Rashifal मिथुन को इस सप्ताह जल्दबाजी से बचें

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): मिथुन राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। किसी भी निर्णय को असमंजस की स्थिति में अथवा जल्दबाजी में भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में अधिक मेहनत और कोशिश करना पड़ेगा। कठिनाई भरे समय में स्वजनों का साथ न मिल पाने के कारण मन में खिन्नता बनी रहेगी। हफ्ता के मध्य में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। इस दौरान रुपये-पैसों अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका बनी रहेगी।

नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ता अपने कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों को अधिक न बढ़ने दें। उनका शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करें। साथ ही साथ लोगों के साथ उलझने की बजाय बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी बात को लेकर परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ मनमुटाव अथवा तकरार हो सकती है। इस हफ्ता आपको प्रेम संबंध में विशेष सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध एवं दांपत्य संबंध को सुखमय बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com