Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

09 सितंबर 2025: मंगलवार का राशिफल – जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

आज का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता लेकर आ रहा है, तो कुछ को सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। कोई नई शुरुआत आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि कर सकती है, वहीं पुराने अटके कामों के पूरे होने की संभावना भी है। स्वास्थ्य, करियर, परिवार और रिश्तों को लेकर ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल शुभ रंग और अंक के साथ

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। कोई भी काम शुरू करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7


♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा। पैरों से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है, अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4


♊ मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए श्लानदार रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाने की जरूरत है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पुराने लेन-देन से मुक्ति मिलेगा। किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा। पैरों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5


♋ कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। नौकरी में बदलाव की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। वाहन मांगकर चलाने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2


♌ सिंह राशि (Leo)

आज उन्नति की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बिजनेस में नई योजनाएं जोड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बातचीत से दूर होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1


♍ कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन बाकी दिनों से अच्छा रहेगा। घर में शुभ समाचार या नन्हे मेहमान का आगमन संभव है। अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6


♎ तुला राशि (Libra)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। नए वाहन की खरीद संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन बिजनेस और आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3

आज का राशिफल 2025
आज का राशिफल 2025

♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन सफलता से भरपूर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। गुस्से और थकान से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8


♑ मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में प्रमोशन और स्थानांतरण की संभावना है। परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बैंकिंग व वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7


♓ मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मान-सम्मान व प्रतिष्ठा दिलाएगा। सरकारी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: चांदी जैसा
शुभ अंक: 6