26 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
अंक 1 Ank Jyotish
आज निर्णय लेने में आप तेज रहेंगे, पर सलाह लेना न भूलें। आत्मविश्वास आपका बल है, लेकिन आज थोड़ा विनम्र रहना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के संकेत हैं। रिश्तों में थोड़ी नरमी जरूरी है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2 Ank Jyotish
आज भावनाएं गहराई ले सकती हैं, जिससे निर्णय थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। किसी से मन की बात कहने की इच्छा जागेगी। पारिवारिक या निजी रिश्तों में सामंजस्य का भाव बना रहेगा। जल तत्व से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3 Ank Jyotish
आज विचारों की स्पष्टता रहेगी और आप किसी को गाइड करने की स्थिति में रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों और लेखक वर्ग के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। संतान या गुरु से लाभ की संभावना है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4 Ank Jyotish
आज आप दृढ़ निश्चयी रहेंगे। योजनाएं बनेंगी, पर कार्यरूप देने में बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य रखें,देर भले हो पर परिणाम सटीक होंगे। नियमों का पालन करना आज विशेष लाभ देगा, जिद से बचें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
आज का दिन परिवर्तन और गति का है। नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। किसी यात्रा या योजनाबद्ध बदलाव की चर्चा होगी। आज जरूरत है फोकस बनाए रखने की,वरना ऊर्जा बिखर सकती है। रोमांच मिलेगा, पर सावधानी रखें।
Aaj Ka Panchang 26 April 2025 : मासिक शिवरात्रि, आज जानें शुभ मुहूर्त
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 6 Ank Jyotish
रिश्तों में मिठास और सामंजस्य रहेगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सजावट, सौंदर्य, संगीत जैसे विषयों में रुझान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आने के संकेत हैं। आज स्नेह देना और पाना दोनों संभव है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए अनुकूल है। आप बाहरी दुनिया से थोड़ा कटे-कटे रह सकते हैं, लेकिन यह एक जरूरी विश्राम होगा। गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। मन की शांति के लिए प्रकृति या ध्यान का सहारा लें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8 Ank Jyotish
ध्यान आज पूरी तरह लक्ष्य पर रहेगा। जो जिम्मेदारी ली है, उसे निभाने का संकल्प और भी मज़बूत होगा। धन और कार्य दोनों में स्थायित्व की ओर बढ़ रहे हैं। संयम रखें, आपकी मेहनत आज नहीं तो कल फल ज़रूर देगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9 Ank Jyotish
आज आप में करुणा और नेतृत्व दोनों की झलक दिखेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, पर सेवा में ही समाधान मिलेगा। कोई पुरानी बात खत्म करके नए सिरे से शुरुआत करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
Shani Dev: यदि शनिदेव हैं आप पर खपा तो पहचान लें ये बातें, हो जाएं अलर्ट करें ये समाधान