Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeछत्तीसगढ़सावधान! बच्चा चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान: महासमुंद पुलिस की...

सावधान! बच्चा चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान: महासमुंद पुलिस की आम जन से विशेष अपील

महासमुंद: पिछले कुछ दिनों से महासमुंद जिले के ग्रामीण और सुदूर इलाकों में ‘बच्चा चोरी करने वाले गिरोह’ के सक्रिय होने की भ्रामक खबरें और अफवाहें सोशल मीडिया अन्य माध्यमों से फैल रही हैं।

महासमुंद पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में वर्तमान में बच्चा चोरी की कोई भी घटना सत्यापित नहीं हुई है। ये केवल निराधार अफवाहें हैं जो समाज में डर पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं।

पुलिस की महत्वपूर्ण हिदायतें:

  1. अफवाह न फैलाएं: बिना पुष्टि के किसी भी सूचना, वीडियो या मैसेज को सोशल मीडिया (WhatsApp/Facebook) पर फॉरवर्ड न करें।

  2. कानून हाथ में न लें: यदि आपको किसी व्यक्ति पर संदेह होता है, तो उसके साथ मारपीट या दुर्व्यवहार बिल्कुल न करें। भीड़ द्वारा की गई हिंसा (Mob Lynching) एक गंभीर अपराध है।

  3. संयम बरतें: किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद फैसला न करें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

संदिग्ध दिखने पर क्या करें?

यदि आपको अपने क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या बच्चा चोरी की सूचना मिलती है, तो तुरंत निम्नलिखित माध्यमों से पुलिस को सूचित करें:

  • आपातकालीन नंबर: डायल 112 पर कॉल करें।

  • निकटतम थाना: अपने संबंधित थाना या चौकी प्रभारी को तुरंत सूचना दें।

  • कंट्रोल रूम: जिला पुलिस महासमुंद के कंट्रोल रूम को नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें:

    9479230095
    9479192399

महासमुंद पुलिस की अपील: “अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक सतर्कता किसी निर्दोष की जान बचा सकती है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर सकती है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें