Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रायगढ़, सास की तांडव, गर्भवती बहू के पेट में मारी लात, देखें वीडियो

रायगढ़ News : रायगढ़ से एक शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गर्भवती बहू को उसके ससुराल वालों ने अमानवीय कृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे, एक महिला उक्त बहू पीड़िता के पेट के लात मारते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा लात मारने वाली पीड़िता की सास हैद्ध

वायरल वीडियो में ससुराल वालों ने सरेराह पिटाई की, लेाग तमाशबीन होकर देखते रहे। मारपीट करने वालों ने उसके माता-पिता को भी नहीं छोड़ा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर के एक निजी हॉस्पीटल में आया बाई का काम करती थी. पीड़िता अनुषा गुप्ता और आर्मी का जवान (प्रार्थिया के बताए अनुसार) मधुसुदन गुप्ता ने कुछ समय पहले ही आर्य समाज, बिलासपुर में विवाह की थी.  6 जनवरी की रात 10 बजे अनुषा गुप्ता ने अपनी मां को फोन करके बताया कि वो अपने पति के साथ ट्रेन से वापस घर जा रही हैं. इस दौरान रास्ते में मधुसुदन गुप्ता बाथरुम जाने की बात कहकर अचानक चलती ट्रेन से गायब हो गया. जब ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर भी वापस नही लौटा, तो पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी.

वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम के थीम पर 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

अनुषा के परिजन उसे लेकर घरघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेंण्डा नावापारा लेकर आ गए. अगले दिन अनुषा अपने माता-पिता के साथ पति मधुसुदन के ग्राम टिनमिनी पहुंची. यहां मधुसुदन के बारे में पूछताछ करने पर अनुषा और उसके परिवार वालों के अभद्रता की गई. मधुसुदन के मां-बाप, मामा और अन्य लोगों ने मधुसुदन को कहा छुपा दिये हो कहकर गाली गलौज की और अमानवीय कृत्य किया.

इस दौरान तीनों को काफी चोटें आई. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने इस मामले में धारा 115, 296, 3(5) 351 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है.

Video यहां देखें