छत्तीसगढ़, जन-धन खाता में करोड़ों का लेन-देन! चकित हुए लोग!  

रायपुर। घर में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए के लेने-देन करने का एक दिलचस्प माजरा सामने आया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़  से मजदूर जो घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। जिसके जन-धन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसे देख पुलिस भी चकरा गई है।

बताया जा रहा है, अब ये पैसा इस मजदूर के खाते में कैसे आया और किसे भेजा जा रहा था, यह जानने के लिए साइबर पुलिस (Police) ने युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, 7 अन्य युवाओं को भी भारी भरकम ट्रांजेक्शन की वजह से हिरासत में लेकर रायपुर में पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इन युवकों पर अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने और उनमें भारी मात्रा में लेनदेन करने का आरोप है। पुलिस (Police) को जानकारी मिली थी कि इन खातों का उपयोग सट्टेबाजी और जुए के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। साइबर पुलिस ने उन खातों पर विशेष निगरानी रखी, जिनमें अत्यधिक ट्रांजेक्शन हो रहे थे, और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

रायगढ़, टपरी में सिलेंडर फटा, 5 लोग झुलसे, देखें VIDEO

Jan Dhan Account
Jan Dhan Account

पुलिस (Police) ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि महादेव सट्टा और अन्य ऑनलाइन जुआ नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद डोंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर ऑनलाइन जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img