चाय बेचने वाले जीवर्धन बना महापौर, CM और वित्त मंत्री को दिया जीत का श्रेय

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में BJP महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है. जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे.

महापौर
महापौर

जानें कौन हैं रायगढ़ नगर निगम के BJP प्रत्याशी

BJP ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम की अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित महापौर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था जीवर्धन चौहान BJP के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक है. रायगढ़ के रेलवे कालोनी, सोनकर पारा निवासी जीवर्धन चौहान ने 1996 में BJP की सदस्यता ली थी, जिसके बाद 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया. 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल करने के बाद 2005 में संगठन में नगर मंत्री, 2006 में नगर उपाध्यक्ष, 2008 में नगर महामंत्री और 2011 में संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया था. 2023 से 2024 तक प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा और जिला BJP कार्यसमिति सदस्य के साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाली.

BJP का 10 हजार लड्डू तैयार जीत के जश्न में कुछ घंटे बाकी

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com