CM विष्णुदेव ने महासमुंद में किया रूद्र महाभिषेक, प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना

webmorcha

August 6, 2025

महासमुंद, 6 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज महासमुंद पहुंचे, जहां उन्होंने सावन मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित किया गया था।

CM श्री साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोषों के बीच उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह शिव आराधना का श्रेष्ठ समय है, और इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ-साथ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा,  येतराम साहू,  देवीचंद राठी,  संदीप दीवान समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com