आज का राशिफल 12 सितंबर 2025: जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क

आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ नई उम्मीदें और चुनौतियाँ लेकर आया है। कोई अपने करियर में सफलता पाएगा, तो किसी को पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और कौन सा अंक व रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप उनकी खूब देखभाल करेंगे। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी विवाद का हल आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में विवाह का प्रस्ताव तय हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल


♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज परोपकार के कार्यों से नाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति को आप अपने विचारों से सुलझा लेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। शौक-मौज पर खर्च बढ़ सकता है। मेहनत से सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी


♊ मिथुन राशि (Gemini)

दिन आनंदमय रहेगा। मेहनत से अच्छा मुकाम मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। विदेश व्यापार से लाभ होगा। काम की गति तेज रहेगी लेकिन आलस्य से बचें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा


♋ कर्क राशि (Cancer)

आज उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। विरोधी परेशान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद


♌ सिंह राशि (Leo)

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम सावधानी से करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। मित्रों के साथ पार्टी की योजना बनेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा


♍ कन्या राशि (Virgo)

आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। रोजगार में नया अवसर मिलेगा। परिवार में नये मेहमान का स्वागत होगा। प्रेम प्रस्ताव सफल हो सकता है। पढ़ाई में लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी


♎ तुला राशि (Libra)

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सहयोगी नई जिम्मेदारी देंगे। नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला

आज का राशिफल 2025
आज का राशिफल 2025

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज व्यापार में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप से बचें। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर में पूजा-पाठ होगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा


♐ धनु राशि (Sagittarius)

खर्च बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। अचानक कामकाज में बदलाव संभव है। दिल से जुड़ी समस्या हो तो डॉक्टर से परामर्श लें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी


♑ मकर राशि (Capricorn)

आज सफलता मिलने का दिन है। परिवार में प्रेम और सहयोग रहेगा। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के लिए उपहार लेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: काला


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। संतान की करियर चिंता दूर होगी। माताजी की बातों को गंभीरता से लें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: फिरोजी


♓ मीन राशि (Pisces)

आज नई चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। पुराने कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com