लेखक: दीनदयाल उपाध्याय : Navratri 2025: जिंदगी में कभी-कभी खुशकिस्मती हमारा साथ छोड़ देती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के चरणों में भोग अर्पित कर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। नौ दिन तक श्रद्धा और शुद्धता से अर्पित भोग न केवल देवी को प्रिय होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।
Navratri 2025: आप अपनी सुविधानुसार नवरात्रि के किसी एक दिन में मंदिर जाकर ये उपाय कर सकते हैं। माता रानी की कृपा आपके जीवन में लक भी लाना शुरू कर देगी।
नवरात्रि 2025: 9 दिन, 9 रंग और 9 भोग
नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है। हर दिन अलग रंग और भोग का महत्व होता है। यहाँ नौ दिनों में एक दिन मंदिर जाकर ये भोग चढ़ाएं…
| दिन (Day) | रंग (Color) | भोग (Bhog) | स्वरूप (Forms) |
|---|---|---|---|
| पहला दिन | सफेद | खीर | मां शैलपुत्री |
| दूसरा दिन | लाल | शक्कर से बनी चीजें | मां ब्रह्मचारिणी |
| तीसरा दिन | नीला | दूध से बनी चीजें | मां चंद्रघंटा |
| चौथा दिन | पीला | मालपुआ | मां कुष्मांडा |
| पांचवा दिन | हरा | कच्चे केले की बर्फी | मां स्कंदमाता |
| छठवां दिन | भूरा | शहद से बनी खीर | मां कात्यायनी |
| सातवां दिन | नारंगी | गुड़ से बना हलवा | मां कालरात्रि |
| आठवां दिन | पीकॉक ग्रीन | नारियल | माता महागौरी |
| नौवां दिन | गुलाबी | हलवा-पूरी और चना | माता सिद्धिदात्री |

भोग अर्पित करने का महत्व
भोग में शुद्धता और श्रद्धा सबसे जरूरी है।
रसोई की सफाई, स्वयं का स्नान और सात्विक वातावरण में भोग तैयार करें।
श्रद्धा और भक्ति से अर्पित भोग माता की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है।
विशेष रूप से कन्या पूजन के समय अर्पित भोग देवी की कृपा और जीवन में सुख-शांति लाता है।
हमसे संपर्क करें
https://www.facebook.com/webmorcha
https://www.instagram.com/webmorcha/


Recent Comments