Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर को हटाने सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री...

कलेक्टर को हटाने सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, रायपुर कलेक्टर से मांगी अनुमति

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंवर ने 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) के सामने धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

कंवर का कहना है कि वे पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई कैबिनेट मंत्रियों को कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए कुछ आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री को सही जानकारी नहीं देकर गुमराह कर रहे हैं।

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि “जब मेरे जैसे वरिष्ठ अनुभवी नेता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, तो अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का क्या हाल होगा, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।”

गौरतलब है कि कंवर ने 22 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि 3 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर वे धरने पर बैठेंगे।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें