Homeछत्तीसगढ़💞 छत्तीसगढ़ में अनोखा प्रेम प्रसंग: 30 वर्षीय युवती ने 70 साल...

💞 छत्तीसगढ़ में अनोखा प्रेम प्रसंग: 30 वर्षीय युवती ने 70 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी, मोहल्ले में बना चर्चा का विषय

बिलासपुर। प्रेम की कोई उम्र नहीं होती — इस कहावत को साकार कर दिखाया है बिलासपुर के एक जोड़े ने। सरकंडा इलाके के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व ने अपने से 40 साल छोटी युवती से विवाह कर सबको चौंका दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए। उम्र के बड़े फासले के बावजूद दोनों का रिश्ता गहराता चला गया। आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया।

शिव मंदिर में लिए सात फेरे

शादी की रस्में मोहल्ले के शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुईं। भगवान शिव को साक्षी मानते हुए दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए, वरमाला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म निभाई।

मोहल्लेवालों ने की खूब सराहना

इस अनोखे विवाह के साक्षी बने मोहल्ले के लोग भी बाराती बन गए। बैंड-बाजे के साथ लोगों ने नाचते-गाते हुए शादी का जश्न मनाया और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

जानकारी के मुताबिक दादू राम रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। वहीं युवती ने भी समाज की परवाह किए बिना उनके साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

इस अनोखे प्रेम विवाह की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में है। कुछ लोग जहां इसे आश्चर्य मान रहे हैं, वहीं कई लोग दोनों के साहस और सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments