Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: BJP नेता की हत्या, 11 गिरफ्तार, 7 लाख में दी थी...

छत्तीसगढ़: BJP नेता की हत्या, 11 गिरफ्तार, 7 लाख में दी थी सुपारी

रायपुर। BJP Leader Aseem Rai Murder Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में BJP के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड (Aseem Rai Murder Case) मामले में SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित SIT ने 11 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

बताया जा रहा है‍ कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।

Kanker: राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या, 11 आरोपित गिरफ्तार, सात लाख में दी थी सुपारीKanker: राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या, 11 आरोपित गिरफ्तार, सात लाख में दी थी सुपारी

इस वजह से हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या

बतादें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था।इससे पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई। एसपी कांकेर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूरे मामले का राजफाश करेंगे।

जानें क्या है पूरा मामला

कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को BJP के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने कांकेर में जमकर हंगामा किया था। वहीं भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की है।

ये है गिरफ्तार आरोपितों के नाम

बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोश गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 पखांजूर।

विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 47 वर्ष निवासी पखांजूर।

सोमेन्द्र मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर। ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पीव्ही 125।

नीलरतन मंडल पिता 05. गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121|

गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121

रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

समीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

जितेन्द्र बैरागी पिता दिनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन पीव्ही. 28 चांदीपुर।

जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पीव्ही. 17 ।

Nora Fatehi का दिलकश अंदाज देख फैंस का खुला रह गया मुंह

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments