छत्तीसगढ़: दुर्ग के दो स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

webmorcha

November 22, 2025

छत्तीसगढ़: दुर्ग के दो स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

webmorcha

November 22, 2025

दुर्ग। शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में स्मृति नगर थाना पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मसाज के नाम पर यहां देह व्यापार कराया जा रहा था।

मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला द्वारा अमन ढाबा के पास स्थित लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में लड़कियों से अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना पर तुरंत टीम गठित कर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई।

संचालिका और एक युवक गिरफ्तार

दबिश के दौरान पुलिस ने स्पा संचालिका
अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर, दुर्ग
और
अकुश ईखार (29 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल
को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में पुलिस की टीम शामिल

इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम,
उप निरीक्षक संगीता मिश्रा,
म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी,
सउनि गौरखनाथ चौधरी और आर. कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com