23 नवंबर 2025 राशिफल – इन राशियों की किस्मत आज सूर्य की तरह चमकेगी

रविवार, आज 23 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद उर्जावान रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से कई लोगों के लिए यह दिन नए अवसर और न उम्मीद लेकर आएगा। आइए जानें, आज कौन-सी राशि रहने वाली है सबसे ज्यादा भाग्यशाली।


मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आप अग्रणी रहेंगे और भाग्य पूरा साथ देगा। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलें, सफलता मिलेगी। आय बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। मित्रों का साथ शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल


वृषभ राशि (Taurus) – आज का राशिफल

आज किसी जोखिम भरे काम से दूर रहें। बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से पैसा उधार लेना नुकसानदेह होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। छोटों की गलतियों को माफ कर आगे बढ़ें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी


मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल

आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, परंतु पार्टनरशिप से बचें। जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा। विद्यार्थी गुरुजनों से सलाह लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा


कर्क राशि (Cancer) – आज का राशिफल

आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी अजनबी की सलाह न लें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप संभाल लेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद


सिंह राशि (Leo) – आज का राशिफल

ऊर्जा और आत्मबल दोनों बढ़े हुए रहेंगे। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा


कन्या राशि (Virgo) – आज का राशिफल

घर-परिवार की पुरानी समस्याएं फिर सिर उठा सकती हैं। जल्दबाजी में फैसला न लें। ऑफिस में छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करें। उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला


तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल

दिन मिश्रित रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बड़ों की भावनाओं का सम्मान करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ जांच करानी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेट


वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल

नई संपत्ति या पैतृक लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन नया अवसर मिलेगा। खान-पान का आनंद लेंगे। भावुक होकर कोई फैसला न लें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मरून


धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल

नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। दिन की शुरुआत शानदार होगी। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील आगे बढ़ेगी। बिजनेस में नई योजनाएं लाभ देंगी। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला


मकर राशि (Capricorn) – आज का राशिफल

वाणी और व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। कार्यों की रफ्तार धीमी रहेगी लेकिन ऊर्जा बनी रहेगी। जिम्मेदारियों को टालें नहीं।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: काला


कुंभ राशि (Aquarius) – आज का राशिफल

आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। छोटे-छोटे लाभ आपके काम बनाते जाएंगे। किसी जरूरी बैठक में भाग ले सकते हैं। करियर में उछाल दिखेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। किसी की बात पर तुरंत भरोसा न करें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: फिरोजी


मीन राशि (Pisces) – आज का राशिफल

बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी मिलने की संभावना। शासन-संबंधी मामलों में निर्णय सफल होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का पीला

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com