3 हजार सस्ता हुआ Samsung का स्मार्टफोन, कम दाम पर टूट पड़े खरीददार

Samsung ने अपने मिड-रेंज पॉपुलर फोन गैलेक्सी F34 की कीमत में कटौती कर दी है. ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है और दोनों पर 3000 रुपये की कटौती हो गई है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल अगस्त 2023 में लॉन्च किया था. गैलेक्सी F34 दो वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 6GB+128GB के लिए 18,999 रुपये और 8GB+128GB के लिए 20,999 रुपये रखी गई है. 3,000 रुपये की कीमत में कटौती के बाद, ग्राहक 6GB मॉडल को 15,999 रुपये और 8GB मॉडल को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Remaining Time -10:16

ये फोन एलेक्ट्रिक ब्लैक, मिस्टिक ग्रीन और ऑर्किड वायलेट कलर में आता है. फोन को फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं. अगर आपको भी ये डील पसंद आ गई है तो आइए जान लेते हैं कि इसके सभी स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं…

फीचर्स के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में 6.46-इंच का फुल HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2340 x 1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, और इसमें 398 ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है.

ये फोन इन-हाउस ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC पर काम करता है, जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. ये फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन UI 5.1 पर चलता है.

मिलेगा दमदार कैमरा लेंस

कैमरे के तौर सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है. ये सेंसर LED फ्लैश के साथ, बैक पैनल के ऊपर बाईं ओर तीन  सर्कूलर स्लॉट मिलता है. सेल्फी के लिए सेंटर अलाइन वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है.

पावर के लिए इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है. फोन में साइड माउंटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, GPS, NFC, Wifi, ब्लूटूथ v5.3 और USB टाइप-C सपोर्ट मिलता है. फोन का वज़न 208 ग्राम है.

CG PSC Scam: FIR कांग्रेस नेता समेत पूर्व चेयरमेन सोनवानी, सचिव ध्रुव पर दर्ज

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com