पटपरपाली (कोमाखान), 14 अप्रैल। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत पटपरपाली में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बाबा साहब के विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर नई दिशा प्रदान करते हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत के इतिहास के एक महान व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि पर ग्राम पंचायत पटपरपाली में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पटपरपाली, बाम्हनडीह और चंदरपुर के ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्राम सभा की शुरुआत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात पंचायत सचिव ने तिमाही आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा सरपंच द्वारा किए गए विकास कार्यों और आगामी कार्य योजना का वाचन किया गया।
सभा में प्राप्त विवादित प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही भी की गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भावना गुप्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया।

पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी लोगों की सोच को बदलने की शक्ति रखते हैं।
सभा में प्रमुख रूप से उपसरपंच चैतराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, हेमलता साहू, मुकेश गुप्ता, सुनीता साहू, रामचन्द्र यादव, कांति बाई साहू, मोहन साहू, पूर्व सरपंच राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच चन्द्रशेखर साहू, पूर्व उपसरपंच कनक राम साहू, अशोक यादव, मनोज चंद्राकर, कौशल तिवारी, रेवाराम साहू, प्यारेलाल साहू, मोतीलाल साहू, राजू तिवारी, मनोज साहू, केशाराम साहू, भीम साहू, मुकेश साहू और रिंकू साहू उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में चम्पी साहू, गमला यादव और मीना साहू के साथ महिला समूह एवं मितानिन दीदियों की भी उपस्थिति रही।

और पढ़े:
ग्राम पंचायत पटपरपाली में आयोजित ग्राम सभा बैठक, नागरिकों से विशेष आमंत्रण
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में सम्पन्न हुई वार्षिक आमसभा
पटपरपाली में एकजुटता की मिसाल, पंचायत-शाला-कृषि समिति ने किया ध्वजारोहण
ग्राम पंचायत पटपरपाली में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
गांव की तरक्की पर खुली चर्चा: पटपरपाली में ग्राम सभा का सफल आयोजन