Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeऑटो। गैजेटGold Silver Price Today April 20: आज सुबह सोने-चांदी का भाव, अपने...

Gold Silver Price Today April 20: आज सुबह सोने-चांदी का भाव, अपने शहर में 24K, 22K, 18K का रेट चेक कर लें – gold silver rate today 20 april 2026 aaj sone chandi ka bhav check 24k 22k 18k prices in major cities

आज का ताजा सोना चाँदी भाव (Gold Silver Price Today) जानिए:

Gold Silver Rate Today April 20, 2026: दिल्‍ली के सराफा बाजार और एमसीएक्‍स पर सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख रहा। सराफा बाजार में जहां बीते सत्र में कीमती धातुओं के दाम टूटकर बंद हुए थे। वहीं, एमसीएक्‍स पर इनमें तेजी देखने को मिली थी। आइए, यहां सोने और चांदी की कीमतों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानते हैं।

Gold Silver Price 20 April
नई दिल्‍ली: अक्षय तृतीया पर बाजारों में गहमा-गहमी रही। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमानों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर होने के बावजूद कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो सकता है। यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ रुपये के आंकड़े से बड़ी छलांग है। यह इस बात का संकेत है कि लोगों का उत्साह अभी भी बना हुआ है। फिर भले ही खरीदारी के तरीके में बदलाव आया हो। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2.53 लाख रुपये प्रति किलो थी। वहीं, सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सप्ताहांत पर बाजार बंद रहने के कारण शनिवार और रविवार को भी यह दर जस की तस रही।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।

हालांकि, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर बीते सत्र में दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ बंद हुई थीं। मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 937 रुपये यानी 0.36 फीसदी रही थी। यह 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, सोना 1,453 यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
उधर, गुडरिटर्न्स के मुताबिक, बीते सत्र में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी प्रति किलो 2,75,000 रुपये पर थी।

सराफा बाजार में क्या हुआ?

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी के दाम 5,700 रुपये यानी 2.2 फीसदी टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) रह गए थे। इसी तरह 24-कैरेट वाला सोना भी 1,600 रुपये यानी 1.01 फीसदी लुढ़ककर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रहा था।

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट्स?

एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के वीपी (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘युद्धविराम के बाद के घटनाक्रम पर सप्ताहांत आने वाली जरूरी जानकारी से पहले बाजार के सतर्क रहने की वजह से सोना सीमित दायरे में रहा और कीमतों में नरमी रही।’
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर सोने के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। इसमें उतार-चढ़ाव का रुझान रहेगा। यह सप्ताहांत के किसी भी घटनाक्रम पर तेजी से प्रतिक्रिया करेगा।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹155930₹142950₹116990
मुंबई₹155780₹142800₹116840
कोलकाता₹155780₹142800₹116840
चेन्‍नई₹156660₹143600₹119800
लखनऊ₹155930₹142950₹116990
कानपुर₹155930₹142950₹116990
पटना₹155830₹14285₹116890
जयपुर₹155930₹142950₹116990
इंदौर₹155830₹142850₹116890
भोपाल₹155830₹142850₹116890

स्रोत- गुड रिटर्न्‍स

पिछले साल से कितनी बढ़ी कीमत?

पिछले अक्षय तृतीया से सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। जहां पिछले साल इसकी कीमत 10 ग्राम के लिए लगभग 1,00,000 रुपये थी। वहीं, इस साल यह बढ़कर लगभग 1.58 लाख रुपये हो गई है।
इस दौरान चांदी की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर लगभग 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि, कीमतों में इतनी तेजी से हुई बढ़ोतरी से आमतौर पर मांग में कमी आती है। लेकिन, इस साल का रुझान कुछ और ही संकेत दे रहा है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी 1.12 फीसदी बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अमित शुक्‍ला

लेखक के बारे मेंअमित शुक्‍लाअमित शुक्‍ला नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। उनका पत्रकारिता में 20 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्‍होंने बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, फॉरेन ट्रेड, शेयर मार्केट, रियल एस्‍टेट, राजनीति, देश-विदेश, फीचर जैसे तमाम विषयों को कवर किया है। उनके पास पत्रकारिता और जनसंचार में डॉक्‍टरेट (PhD) की डिग्री है। टाइम्‍स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) में उनका सफर जनवरी 2018 में शुरू हुआ। TIL में रहते हुए नवभारत टाइम्‍स (डिजिटल) से पहले उन्‍होंने इकनॉमिक टाइम्‍स (डिजिटल) में सेवाएं दीं।

पत्रकारिता का अनुभव
अमित शुक्‍ला के पास डिजिटल के साथ प्रिंट और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया का लंबा अनुभव है। TIL से जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, डीएलए जैसे मीडिया संस्‍थानों में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण (नोएडा) में सेंट्रल डेस्‍क पर उन्‍होंने करीब एक दशक बिताया। यहीं से उनके करियर की शुरुआत भी हुई। पहले वह फ्रीलांसर के तौर पर जागरण समूह की फीचर टीम से जुड़े थे। फिर सेंट्रल डेस्‍क का अहम हिस्‍सा बने।

जाने-माने संस्‍थानों में अध्‍यापन
अमित शुक्‍ला ने जाने-माने मीडिया संस्‍थानों के अलावा देश के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी काम किया है। इनमें शिमला यूनिवर्सिटी- एजीयू, टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (नोएडा) शामिल हैं।

लिंग्‍व‍िस्‍ट के तौर पर खास पहचान
अमित शुक्‍ला ने लिंग्विस्‍ट के तौर पर भी पहचान बनाई है। मार्वल कॉमिक्स ग्रुप, ऑस्ट्रियन इकोनॉमिक सेंटर, सौम्या ट्रांसलेटर्स, ब्रह्मम नेट सॉल्यूशन, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और लिंगुअल कंसल्टेंसी सर्विसेज समेत कई अन्य भाषा समाधान प्रदान करने वाले संगठनों के साथ फ्रीलांस काम किया।

अवार्ड/अचीवमेंट
ET एक्‍सीलेंस अर्वाड्स 2019
र‍िसर्च फेलो (मीडिया) – ग्रैफनाइल रिसर्च
कीनोट स्‍पीकर – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उन्‍नाव कैंपस)… और पढ़ें