Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

CG Board Result 2026: 30 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, छात्रों का इंतजार खत्म होने के आसार

रायपुर। CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा परीक्षा परिणाम इसी महीने के अंत तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल या अधिकतम 1 मई तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसी कारण बोर्ड तेजी से रिजल्ट जारी करने की दिशा में काम कर रहा है।

इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हुई थीं। इस दौरान 12वीं हिंदी विषय का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी, जिसके चलते उस परीक्षा को दोबारा आयोजित करना पड़ा। अब सभी विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन और सत्यापन पूरा कर लिया गया है।

रायपुर जेल में महिला कैदी ने आत्महत्या की कोशिश, प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप

दरअसल, राज्य में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लागू किया गया है। ऐसे में शिक्षा मंडल पर समय पर रिजल्ट जारी करने का दबाव भी बढ़ गया है, क्योंकि दूसरी परीक्षा जून में प्रस्तावित है।

CG Board Result 2026: यदि परिणाम तय समय पर जारी नहीं होता है, तो इसका असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ सकता है। खासतौर पर NEET और JEE जैसे एग्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आगे की रणनीति बनाने में परेशानी हो सकती है।

बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें