पिथौरा: घोघरा गांव और आसपास के खेत-खार में एक पागल सियार के घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सियार बेहद आक्रामक हो गया है और लोगों को देखते ही हमला कर काटने दौड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार 22 मई 2026 को सियार ने गांव के करीब पांच लोगों को काट लिया। घायल लोगों में कुछ ग्रामीणों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सियार लगातार गांव और खेतों के आसपास घूम रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर सियार को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। वहीं, वन विभाग से प्रभावित ग्रामीणों के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव


Recent Comments