Homeमहासमुंदझोलाछाप परमानंद गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की सायकल भी किया जब्त

झोलाछाप परमानंद गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की सायकल भी किया जब्त

कोमाखान थाना पुलिस ने लंबे समय से सायकल में झोला टांगकर अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी परमानंद पटेल को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में आरोपी “झोलाछाप परमानंद” के नाम से पहचान बना चुका था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर ओडिशा निर्मित महुआ शराब और शराब परिवहन में उपयोग की जा रही सायकल जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनीकला बांस प्लाट रोड किनारे एक व्यक्ति सायकल के माध्यम से अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना कोमाखान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी परमानंद पटेल (42 वर्ष) निवासी चिंगरिया को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास रखे प्लास्टिक झोले से 50 पाउच हिरण छाप महुआ शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल शराब भरी हुई थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पुरानी हरे रंग की हीरो सायकल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments