राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना में नाबालिग बालिका और उसके परिजनों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में थाना प्रभारी (TI) और एक महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग बालिका को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बताए जाने के बाद उसे और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया। आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल द्वारा बालिका के साथ अनुचित व्यवहार किया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं थाने पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुचित आचरण पाए जाने पर सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
महासमुंद में 3.12 करोड़ का गांजा जब्त, महबूब बादशाह शेख गिरफ्तार
एसपी कार्यालय ने जारी किया आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मुख्यालय छोड़ने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Recent Comments