Homeछत्तीसगढ़बागबाहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की...

बागबाहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, सेवाती कोल्दा गांव में पसरा मातम

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयराम देवांगन (50 वर्ष) निवासी ग्राम सेवाती कोल्दा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयराम देवांगन अपने निजी कार्य से बागबाहरा आए हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जयराम देवांगन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हादसे की खबर जैसे ही सेवाती कोल्दा गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि जयराम देवांगन गांव में मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments