Homeछत्तीसगढ़रिश्वतखोरी के मामले में शाखा प्रबंधक सस्पेंड, महासमुंद अटैच

रिश्वतखोरी के मामले में शाखा प्रबंधक सस्पेंड, महासमुंद अटैच

बलौदाबाजार-भाटापारा रिश्वतखोरी : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एक असंवेदनशील मामला सामने आया है। बैंक की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को एक विधवा महिला से रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक मुख्यालय रायपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबन अवधि के दौरान महासमुंद नोडल कार्यालय में अटैच कर दिया है।

क्या था पूरा मामला? ग्राम निपानिया की एक विधवा महिला ने आरोप लगाया था कि उनके पति की मृत्यु के बाद बैंक खाते में जमा 1.10 लाख रुपये की राशि निकालने के लिए शाखा प्रबंधक अनीता पांडे ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हें देखा गया था।

जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई पीड़ित महिला द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय, रायपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए अनीता पांडे को निलंबित कर दिया। आदेश के अनुसार, उन्हें अब निलंबन अवधि में महासमुंद कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

जनता में आक्रोश एक असहाय महिला से उसके पति की जमा पूंजी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments