Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष, 11वीं के छात्र की चाकूबाजी...

तिल्दा में स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष, 11वीं के छात्र की चाकूबाजी में मौत

रायपुर/तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा में शुक्रवार को स्कूली छात्रों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 11वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्कूल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सासाहोली स्थित सरस्वती स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। बताया जा रहा है कि उनके बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद यह विवाद अचानक हिंसक हो गया और बात चाकूबाजी तक पहुंच गई।

बचाव में छीन लिया चाकू, फिर हुआ पलटवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान दूसरे छात्र ने चाकू छीन लिया और पलटवार कर दिया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के 4.7 लाख कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प, सरकार ने जारी किया आदेश

अन्य छात्रों की भूमिका की भी जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घायल छात्र के बयान के बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम में कुछ अन्य छात्रों की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिवार में मातम, समाज के सामने बड़ा सवाल

घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक वारदात ने एक बार फिर किशोरों में बढ़ती आक्रामकता और हिंसक प्रवृत्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का सहारा लेने की प्रवृत्ति अब अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

मिड-डे मील संकट: कहीं बंद है चूल्हा, कहीं शिक्षक दे रहे जेब से पैसे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments