Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ CCTV में कैद मौत: तेज रफ्तार कार ने ली छात्र की...

छत्तीसगढ़ CCTV में कैद मौत: तेज रफ्तार कार ने ली छात्र की जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 17 वर्षीय छात्र की जान ले ली। वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हादसे की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंगला अभिषेक विहार निवासी रूद्र प्रताप शर्मा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एक्टिवा से जा रहा था, तभी पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस से जा भिड़ी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र कई फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। वहीं, अनियंत्रित कार आगे बढ़कर एक स्कूल बस से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल छात्र को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक काले रंग की कार कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आती है और सामने से आ रही एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र हवा में उछलकर दूर जा गिरा।

नाबालिग चला रहा था कार

पुलिस ने हादसे में शामिल कार क्रमांक CG 10 BH 7752 को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय कार एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यहां देखें VIDEO 🎥

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments