Homeगरियाबंदलोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना… उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय...

लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना… उफनते नाले में बहा 55 वर्षीय ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव, हादसे का LIVE VIDEO

गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज बहाव के बावजूद नाला पार करने की कोशिश कर रहे एक 55 वर्षीय ग्रामीण की पानी में बहने से मौत हो गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) बुधवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश से सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। लौटते समय नाले का बहाव काफी तेज हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थनवार यादव को उनके साथी सहित वहां मौजूद कई लोगों ने उफनते नाले को पार नहीं करने की सलाह दी। सभी उन्हें लगातार रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी और नाला पार करने का प्रयास किया। जैसे ही वे तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की तेज धारा उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

sitename%

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब एक घंटे बाद खूंटेरी गांव के पास, घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर उनका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं प्रशासन और पुलिस ने लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यहां देखे वीडियो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments