पटपरपाली (कोमाखान) ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एक समग्र और व्यापक योजना है जो ग्राम स्तर पर विकास की दिशा निर्धारित करती है। यह योजना ग्राम सभा के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से तैयार होती है और स्थानीय आवश्यकताओं, संसाधनों एवं योजनाओं को जोड़कर सतत विकास को सुनिश्चित करती है। GPDP शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गांवों को सशक्त बनाती है।
इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत न केवल अपनी विकास प्राथमिकताओं को स्पष्ट करती है, बल्कि बेहतर सेवा वितरण, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करती है। GPDP ग्रामों में समावेशी और न्यायसंगत विकास की नींव रखती है, जिससे स्थानीय स्वराज और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। इसी योजना के प्रारूप एवं ग्राम विकास की आवश्यकतानुसार विकास कार्यो के रूपरेखा के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 16 वित्त आयोग मद से GPDP हेतु आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित ग्राम सभा मे शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष महत्व दिया गया और स्कूलों की आवश्यकताओं, आंगनबाड़ी में सुविधाओं, नलजल हेतु अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था, स्वच्छता, बाजार व्यवस्था साथ ही सामाजिक समरसता हेतु मुक्तिधाम, जल स्तर वृद्धि हेतु जल संरक्षण, तालाब निर्माण आदि पर विशेष महत्व दिया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने कहा कि ग्राम विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसके लिए ग्राम पंचायत को हरित पंचायत बनाने के संकल्प के साथ सतत वृक्षारोपण करने की भी योजना बनाई गई। जल संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने हेतु आवश्यक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण की आवश्यकता को महत्व दिया जाएगा। साथ ही आमजनों से अपने प्रयास से एक बेहतर ग्रामीण वातावरण के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का अनुरोध किया था।
विशेष ग्राम सभा मे पर्यवेक्षक महिला बाल विकास भावना गुप्ता, पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय, पटपरपाली पंचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, रोजगार सहायक एशराम साहू उपसरपंच चैतराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, सुनीता साहू, मुकेश गुप्ता, हेमलता साहू, कल्पना तिवारी,मनोज साहू, कान्ति साहू, मोहन साहू, चेतन साहू, केशराम साहू, भगवतचार्य दिलीप त्रिपाठी, मोतीलाल तिवारी, रोशन दुबे, हिम्मत साहू, सुरित साहू, मनोज साहू, विश्वा साहू, राजेन्द्र साहू, शिवकुमार साहू, लोकेश साहू,सन्तोष साहू शिव साहू, चन्द्रशेखर साहू, भागिरती साहू, केशरी साहू, भीम साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू, गमला साहू, चंम्पी साहू, रूपेश कुमार साहू और बहुआत संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।


Recent Comments