Homeछत्तीसगढ़CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार, उत्तरी...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार, उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 8 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

वर्तमान में प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में रघुनाथ नगर और मालखरौदा में 8-8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सिमगा में 6 सेमी वर्षा हुई।

वहीं सुहेला, दोरनापाल, जैजैपुर, गिधौरी, टुंड्रा, छाल और देवभोग में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा भोथिया, बम्हनीडीह, पामगढ़, तमनार और नवागढ़ में 4-4 सेमी वर्षा हुई।

CG Weather Update: पलारी, पिपरिया, मुंगेली, सेवरीनारायण, बिलाईगढ़, मनोरा, जगरगुंडा, बिल्हा, सीपत, तिल्दा, साल्हेवारा, कापू, बलौदाबाजार, कांसाबेल, अकलतरा, अड़भार, कवर्धा, कोरबा, पौड़ी उपरोड़ा, खड़गवा, पटना और बिलासपुर में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य कई स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता और इसके क्षेत्र में कमी आने के संकेत हैं।

रायपुर में भी बादल और बारिश

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments