भिलाई। कोल घोटाला मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर विभाग की टीम भिलाई के कोहका स्थित ए-1 सूर्या रेजिडेंसी पहुंची और करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले एक मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा रही।
मकान में रह रहे मनीष उपाध्याय ने पहले ही खाली किया था घर
जानकारी के अनुसार, जिस मकान को आयकर विभाग ने सील किया है, उसमें मनीष उपाध्याय रह रहे थे। विभाग की ओर से उन्हें पहले ही मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद मनीष उपाध्याय ने मकान खाली कर अपना सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था।
सुपेला पुलिस से मांगा गया था सहयोग
मकान खाली कराने और कब्जे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने सुपेला पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद सोमवार को पुलिस सहयोग के साथ विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी कथित बेनामी संपत्ति के मामले में की गई है। आयकर विभाग की ओर से संपत्ति को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई है। मामले में विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
नीचे देखिए वीडियो


Recent Comments