महासमुंद (छत्तीसगढ़) | 28 अक्टूबर 2026
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर महासमुंद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश की मुख्य बातें:
- अवकाश की तिथि: 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
- प्रभावित विद्यालय: महासमुंद जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल।
- कारण: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान और अति बारिश की संभावना के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।
- प्रभाव: यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश कलेक्टर महासमुंद द्वारा अनुमोदित है और सभी संभाग तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Recent Comments