महासमुंद। सिटी पुलिस ने बिरकोनी निवासी युपेश चन्द्राकर (45) का कंकाल सोमवार को शहर के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकुंद त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने कोई बड़ा अपराध किया है।

पुलिस ने आरोपित को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मर्डर की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर लोहानी बिल्डिंग के इस कमरे जहां वह किराए पर रहता था, वहां से कंकाल बरामद किया गया। बताया गया कि युपेश आठ दिसंबर से लापता था। शिक्षाकर्मी पत्नी ज्योति ने 10 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महासमुंद थानेदार मोनिका श्याम ने बताया कि मर्डर के पीछे आरोपी मुकुंद त्रिपाठी का उद्देश्य क्या था यह आगे पूछताछ से ज्ञात होगा। उसे हिरासत में रखा है, अभी जांच जारी है। खुलासा मंगलवार को करने की बात कही है। बताया गया कि युपेश एमबीएम MBM  शिक्षित था। 40 एकड़ खेत का मालिक और शराब का आदी था। पत्नी इसके नशेपान से परेशान थी। उसका एक भाई है जो गांव बिरकोनी में रहता है। पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई।

महासमुंद में मर्डर

ममी की तरह पालीथिन में लपेटकर रखा था शव

बताते हैं कि आरोपित मुकुंद त्रिपाठी मेडिकल का जानकार है। उसने मर्डर करने के बाद शव को चार से छह बार पालीथिन की परत लगाकर ममी की तरह पैक किया और गड्ढा खोदकर दबा दिया था। जिससे बदबू फैल न पाए। जिस घर से शव बरामद हुआ व पूर्व MLA विनोद चंद्राकर के घर से 20 मीटर की दूरी पर है। यहां आमतौर पर भीड़ रहती है। चूंकि आरोपित यहां किराये पर रहता था इसलिए किसी को संदह नहीं हुआ। जबकि युपेश महासमुंद कुम्हार पारा में किराए से पत्नी के साथ रहता था।

दो घंटे में निकाला कंकाल

सफाई कर्मियों की सहायता से महासमुंद पुलिस ने युपेश उर्फ गोलू का शव निकालने घर के आंगन की खोदाई की। जिसके पालीथिन पैक शव निकला। पालीथिन खोलने पर यह कंकाल के रूप में जब्त हुआ। पुलिस ने इसे पीएम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। करीब दो घंटे में कार्रवाई पूरी हुई, तब तक यहां लोगों की भीड़ लग गई थी। रोपित मुकुंद ने युपेश की हत्या करने की बात पुलिस के सामने स्वीकार कर ली।

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank Jyotish 28 मई: जानें आज मंगलवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com