Homeछत्तीसगढ़धमतरी के इस गांव में खौफ का माहौल, शाम  होते ही सन्नाटा,...

धमतरी के इस गांव में खौफ का माहौल, शाम  होते ही सन्नाटा, जानें क्या है माजरा

रायपुर। धमतरी के रूद्री के लोग खौफ में है। इस गांव में शाम होते ही सन्नाटा का माहौल है। दरअसल, यहां तेंदुआ दिखाई दिया है, साथ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची। रुद्री टीआई अमित बघेल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि 14 सितंबर की देर-शाम रूद्री में तेंदुआ देखा है। रूद्री से बेन्द्रा नवागांव की ओर खलिहान जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति ने तेंदुआ देखा।

webmorcha
धमतरी के इस गांव में खौफ

इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चला रही है। सुरक्षा के लिहाज रुद्री पुलिस की पेट्रोलिंग सक्रिय है। गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई गई है। लोगों को रात के समय में घर से बाहर नहीं निकलने अलर्ट किया है। देर-रात तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। साथ ही पटाखे भी फोड़ा गया, ताकि तेंदुआ जंगल की ओर भाग जाए। देर-रात को सोशल मीडिया में एक तेंदुए का फोटो वायरल हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments