Homeछत्तीसगढ़CG कांग्रेस रवैय्या से क्षुब्ध महासमुंद युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

CG कांग्रेस रवैय्या से क्षुब्ध महासमुंद युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

महासमुन्द। लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव तय हो चुका है। ऐसे में महासमुंद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़ ने कांग्रेस से अपनी जिम्मेंदारी छोड़ दी है। युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष आकाश शर्मा को 31 मार्च 2024 को भेजे गए त्याग पत्र में उन्होंने महासमुन्द युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का उल्लेख किया है।

जसमीत सिंह ‘बादल’ मक्कड़

अपने दिए पत्र में उन्होंने बताया है कि “डेढ़ साल पहले युवा कांग्रेस का महासमुंद जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुआ। जो जिम्मेदारी दी गई, उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। व्यक्तिगत रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहा हूँ।” त्याग पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा और संगठन प्रभारी अभिषेक सिंह को भी भेजी गई है।

युवाओं को भीड़ बढ़ाने का जरिया न समझें नेता-बादल

त्याग पत्र में कारण का उल्लेख नहीं है। इस संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने दूरभाष पर संपर्क करने पर कांग्रेस के सक्रिय और ऊर्जावान युवा अध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस संगठन में काम करने का माहौल ही नहीं मिल रहा था। डेढ़ साल पहले लोकतांत्रिक तरीके से जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बावजूद डेढ़ साल में भी अपनी कार्यकारिणी तक का गठन करने की अनुमति संगठन के लोगों ने नहीं दी। संगठन के लिए काम करने का हमारा और युवा साथियों जज्बा दिनोंदिन कम होने लगा है। ऐसी स्थिति में नाम मात्र के लिए पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेता, युवाओं को कांग्रेस भवन में भीड़ बढ़ाने का जरिया मात्र न समझें। संगठन में काम करने की स्वतंत्रता नहीं मिलने से छुब्ध होकर पद छोड़ने की बात उन्होंने कही है।

त्याग पत्र
त्याग पत्र

छग बादल की लुकाछूपी आज-कल अंधड़, बारिश का अलर्ट

कांग्रेस छोड़ने के भी लगाए जा रहे हैं कयास !

महासमुन्द युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़ युवा नेता के साथ-साथ, कुशल प्रबंधक और युवा उद्यमी भी हैं। सूत्रों के अनुसार मक्कड़, पद से त्यागपत्र देने के साथ ही बहुत जल्दी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर दूसरे दल में भी जा सकते हैं। युवा नेता के ऐसा करने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के समय बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, बादल मक्कड़ ने अभी पार्टी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया है। यह त्यागपत्र ऐसे दिन सामने आया है जब BJP के दिग्गजों का महासमुन्द में जमावड़ा है।

BJP के छत्तीसगढ़ प्रभारी, लोकसभा समन्वयक सहित सत्ता-संगठन से जुड़े बड़े नेता महासमुन्द में बैठक लेकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं, ऐसे समय में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का त्यागपत्र को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments