Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर फलौदी सट्टा बाजार की टकटकी, जानिए किसे माना जा रहा फेवरेट

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले

जोधपुर। Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर राजस्थान का चर्चित फलौदी सट्टा बाजार सुर्खियों में है। यह बाजार देशभर में अपनी भविष्यवाणियों की सटीकता के लिए जाना जाता है। यहां चुनाव से लेकर क्रिकेट जैसे बड़े आयोजनों पर दांव लगाने की अनौपचारिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

भारत का पलड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, आगामी Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच में फलौदी के आंकलन भारत की जीत के पक्ष में हैं। यहां बुकीज़ भारत को पाकिस्तान के मुकाबले लगभग ढाई गुना ज्यादा मजबूत मान रहे हैं। वर्तमान भाव 38-40 पैसे बताए जा रहे हैं, यानी भारत पर दांव लगाने वालों को जीत की संभावना कहीं अधिक मानी जा रही है।

Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

टॉस बदल सकता है खेल

विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि भारत को फेवरेट बताया जा रहा है, लेकिन सट्टा बाजार के रेट स्थिर नहीं रहते। टॉस किस टीम के पक्ष में जाता है, यह पूरे मैच का समीकरण बदल सकता है। जिनके पास पहले बल्लेबाजी का मौका होगा, उनकी जीत की संभावना बढ़ जाएगी।

फलौदी बाजार की परंपरा

फलौदी सट्टा बाजार कोई नया नहीं है। आज़ादी से पहले यहां कपास और रूई की कीमतों पर सट्टा लगता था। बाद में क्रिकेट, चुनाव, बारिश और अंकों के खेल में भी यह परंपरा जुड़ गई। कस्बे के कई लोग आज बड़े शहरों में व्यापार और कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन फलौदी की पहचान अब भी इसके अनौपचारिक सट्टा बाजार से बनी हुई है।

चर्चाओं में पूरा कस्बा

Asia Cup 2025: एशिया कप के इस मुकाबले को लेकर कस्बे में चर्चा गर्म है। पंटरों और दलालों के बीच पूरी तरह विश्वास आधारित यह नेटवर्क अभी भी सक्रिय माना जाता है, हालांकि यह पूरी तरह कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है।


⚠️ डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। भारत में सट्टेबाजी और जुआ अवैध तथा दंडनीय अपराध है। Webmorcha किसी भी तरह की सट्टेबाज़ी या जुए का समर्थन नहीं करता।

ये भी पढ़ें...

webmorcha.com

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

Asia Cup 2025भारत-पाकिस्तान मुकाबले
[wpr-template id="218"]