श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

webmorcha.com

महासमुंद. बागबाहरा ब्लाक के कुलिया (कोमाखान) गांव में 19 जनवरी से आयोजित हो रहे श्रीराम कृष्ण भक्ति महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। श्रीद्वारिकाचरण गजेंद्र की स्मृति में 22 जनवरी को मिल रहे सुखद संयोग से क्षेत्रवासी अभिभूत हैं, इस दिन महोत्सव के श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीराम के अवतार की कथा आएगी।

22 जनवरी को ही अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा है और पूरे देश में इसे पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों ने तैयारियां की हैं। श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु श्रीराम के अवतार की कथा सुनने के बाद श्रद्धालु खुशी से झुमेंगे-नाचेंगे, इसे उत्सवी रूप देने के लिए प्रयास म्युजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजन को लेकर हुई बैठक पर जानकारी देते हुए महोत्सव के मुख्य यजमान डाॅ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि भगवान राम के जन्म और उनकी जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की खुशियां पूरे राष्ट्र को उत्साहित कर गईं हैं, इस ऐतिहासिक दिन विशेष को ही श्रीमद् भागवत कथा में भी श्रीराम का अवतार होने जा रहा है, शुक्रवार को हुई आयोजन समिति की बैठक में तय किया गया है कि इस दिन पूरे गांव की गलियों को गाय के गोबर से लिपाई कर शुद्ध किया जाएगा। घर-घर रंगोली सजाई जाएगी, दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

रामकथा की संगीतमय प्रस्तुति होगी

महोत्सव स्थल में भगवान श्रीराम की मौजूदगी का अहसास कराने के लिए रामकथा की संगीतमय प्रस्तुति होगी। रामजन्म की खुशियों में विशेष तरह के मीठे पकवान बनवाए जाएंगे। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं, राम अवतार पर पुष्प वर्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि समूचे अंचल में यह महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में तरुण गजेंद्र, लताऋषि चंद्राकर, सरपंच प्रेमशंकर सिन्हा, शिक्षक मीना चंद्राकर, उपसरपंच मुकेश सिन्हा, हेमचंद अग्रवाल, रोहित सिन्हा, सोमनाथ चंद्राकर, रमेश सिन्हा, केशव साहू, कमलनारायण सिन्हा, कार्तिक सिन्हा, घनश्याम यादव, गिरधारी सिन्हा और पुरुषोत्तम बघेल के साथ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव में 26-27 को श्रीरामचरित्र मानस का भव्य आयोजन

कुलिया के बजरंग चौक स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजत हो रहे श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव के श्रीमद्भागवत कथा में प्रभुश्री राम का अवतार होगा, इसके बाद 26-27 जनवरी को रामजन्म की खुशियों के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित्र मानस गान का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन खिलावन साहू के संयोजन में प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुर्द (जिला गरियाबंद), प्रेमचंद्र डड़सेना के संयोजन में विश्राम मानस परिवार झारा और चिंताराम सेन के संयोजन में राग रंग मानस परिवार खल्लारी (जिला महासमुंद) की प्रस्तुति होगी।

श्रीद्वारिकाचरण गजेंद्र की पुण्यतिथि पर श्रीरामचरित्र मानस के दूसरे दिन यानि 27 जनवरी को फन्नू बैरागी के संयोजन में संचालित श्रीराम दास मानस परिवार बंदौरा (जिला कबीरधाम), डा संतोष साहू के संयोजन में रामसिया मानस परिवार कोटगांव और प्रेमलाल साहू द्वारा संयोजित मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा का संगीतमय रामायण पाठ होगा। मानस मच का संचालन गुंडरदेही (फिंगेश्वर) के प्राचार्य कुमानसिंह ध्रुव करेंगे।

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

web morcha

यहां पढ़िए, स्वामी विवेकानंद के संदेशों से प्रेरित डॉ. नीरज गजेंद्र का प्रेरणास्पद विश्लेषण बाज की उड़ान और युवा चेतना का वैचारिक जीवन सूत्र

द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सवश्रीराम जन्म
Delhi Blast Exclusive: 5 terrifying secrets of terrorist Dr Shaheen

Delhi Blast Exclusive: आतंकी डॉक्टर शाहीन के 5 खौफनाक राज — LTTE जैसी जैश की ‘लेडी विंग’, तहखाना ट्रेनिंग सेंटर और गरीब लड़कियों के नाम पर टेरर फंडिंग!

द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सवश्रीराम जन्म
लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली दहल उठी!

Delhi Car Blast: फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट ने खड़ा किया बड़ा सवाल — आखिर कितना खतरनाक है ये ‘नमक’ जैसे दिखने वाला विस्फोटक?

द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सवश्रीराम जन्म
[wpr-template id="218"]