मानसून विदा होने से पहले महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद समेत यहां आज बारिश के संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी प्रारंभ हो गई है। इसके असर से जशपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी के कुछ हिस्से में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी स्थानों में ड्राई रहेगा। अधिकतर हिस्से में आज तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग IMD ने शुक्रवार को बदली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 24.26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28.15 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...

web morcha

यहां पढ़िए, स्वामी विवेकानंद के संदेशों से प्रेरित डॉ. नीरज गजेंद्र का प्रेरणास्पद विश्लेषण बाज की उड़ान और युवा चेतना का वैचारिक जीवन सूत्र

Monsoon 2024छत्तीसगढ़मानसून 2024मानसून की वापसीविदाई
[wpr-template id="218"]