Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

CG डायन बहू ने सास की डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ हत्या। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बहू ने अपनी सास की हत्या कर दिया है। दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ था। सास की बातों से खफा होकर बहू ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़े डोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, खंडसरा गांव के शांतिनगर में वारदात हुई है। इस गांव की रहने वाली महिला चमरीबाई एक परिचित के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शाम के वक्त लौटी तो घर में बर्तन झूठे पड़े थे। इसी बात पर अपनी बहू संगीता दुग्गा के साथ उसकी बहस हो गई।

Funny Vidio: इस टीम की फील्डिंग देख नहीं रुकेगी हंसी! आसान सा रन आउट नहीं कर पाए खिलाड़ी

सास-बहू को झगड़ा करते देख महिला का देवर और बाकी लोग घर से बाहर चले गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, बहू संगीता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का बेटा और बहू का देवरा घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां की खून से लथपथ पड़ी लाश देखी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिजनों ने इस मामले के संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों के लिए अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश

महासमुंद, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, 10 लोगों पर FIR दर्ज

Vastu Tips: भूल से भी पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी पतली

https://www.facebook.com/webmorcha